फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Administration cautious about bird flu

बर्ड फ्लू को लेकर प्रशासन सतर्क

Wed, 06 Jan 2021 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Administration cautious about bird flu
बर्ड फ्लू को लेकर प्रशासन सतर्क
विज्ञापन

बिजनौर। बर्ड फ्लू को देखते हुए जिले का प्रशासन सतर्क हो गया है। वन विभाग ने प्रवासी पक्षियों की निगरानी शुरू कर दी है। अगर कोई प्रवासी या देशी पक्षी नदी किनारे मरा हुआ मिलता है तो उसके शव की जांच कराई जाएगी। पोल्ट्री फार्म मालिकों को भी चौकस कर दिया गया है। इसके लिए विभाग ने कर्मचारियों को मुस्तैद कर दिया है।
सर्दी में जिले भर में नदियों के किनारे देशी, विदेशी प्रजातियों के पक्षी आकर डेरा जमाते हैं। गंगा किनारे पक्षियों की भरमार होती है। साइबेरिया, मंगोलिया, रशिया से भी आते हैं। वेटलैंड में 20 हजार से ज्यादा देशी, विदेशी पक्षी आकर डेरा जमा चुके हैं। पक्षियों को देखने के लिए जिलेवासी भी नदियों किनारे आते रहते हैं। इसके अलावा जिले में पोल्ट्री फार्म का काम भी चलाया जा रहा है। मुर्गी पालन का काम कुछ लोग बड़े स्तर पर कर रहे हैं। केरल से लेकर केरल, गुजरात आदि कई राज्यों में बर्ड फ्लू के कारण पक्षियों के मरने के मामले सामने आ रहे हैं। जो इंसानों को भी अपनी चपेट में ले सकता है।
विज्ञापन

देश में बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया है। वन विभाग ने कर्मचारियों को नदी किनारे पक्षियों पर नजर रखने को कहा है। अगर कहीं पक्षी मरे मिलते हैं तो तुरंत उनका पोस्टमार्टम कराकर मरने के कारणों का पता कराया जाएगा। इसके अलावा जो लोग पोल्ट्री फार्म चलाते हैं उन्हें भी बर्ड फ्लू देश में आने के बारे में बता दिया गया है। पक्षियों में कोई बीमारी आने पर तुरंत पशुपालन विभाग को सूचित करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर स्थिति पर रहेगी नजर
डीएफओ डा.एम सेम्मारन के अनुसार टीम से पक्षियों पर नजर रखने को कहा गया है। टीम को चौकस कर दिया गया है।
सचेत किया गया
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा.भूपेंद्र सिंह के अनुसार पोल्ट्री फार्म वालों को सचेत किया गया है। विभाग के कर्मचारी सतर्क हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed