फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Action will be taken on room inspectors who are absent from examination duty

परीक्षा ड्यूटी से नदारद कक्ष निरीक्षकों पर होगी कार्रवाई

Sun, 27 Mar 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken on room inspectors who are absent from examination duty
परीक्षा ड्यूटी से नदारद कक्ष निरीक्षकों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

बिजनौर। प्रशासन यूपी बोर्ड की परीक्षा में अनुपस्थित कक्ष निरीक्षकों को लेकर सख्त हो गया है। अब नदारद रहने वालों पर कार्रवाई होगी। प्रशासन ने कक्ष निरीक्षकों को आवंटित केंद्रों पर हाजिर होने के लिए आखिरी मौका दिया है। जिस पर डीआईओएस कार्यालय ने केंद्र व्यवस्थापकों से ड्यूटी पर नहीं आने वाले कक्ष निरीक्षकों की फाइनल सूची तलब की है।
डीआईओएस कार्यालय के अनुसार सभी कक्ष निरीक्षक तीन दिन बाद भी आवंटित केंद्रों पर नहीं पहुंचे हैं। करीब 3000 कक्ष निरीक्षक ड्यूटी से नदारद बताए गए हैं। इससे केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा कराने में परेशानी हो रही है। केंद्र व्यवस्थापकों का कहना है कि अनिवार्य विषयों में परीक्षार्थी अधिक होते हैं, जिसमें बड़ी संख्या में कक्ष निरीक्षकों की जरूरत होती है। डीएम उमेश मिश्रा ने केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक में डीआईओएस को अनुपस्थित कक्ष निरीक्षकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि डीएम की हिदायत पर अमल शुरू हो गया है। कक्ष निरीक्षकों को 28 मार्च तक आवंटित परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक रूप से उपस्थित होने को कहा गया है। यह आखिरी मौका है। इसके बाद भी गैरहाजिर रहने पर माध्यमिक शिक्षा परिषद के नियमों के अनुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। केंद्र व्यवस्थापकों से 28 मार्च शाम तक अनुपस्थित रहने वाले कक्ष निरीक्षकों की फाइनल सूची भेजने को कह दिया गया है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा 24 मार्च से शुरू है। परीक्षा 12 अप्रैल तक चलेगी। हाईस्कूल में पांच अनिवार्य प्रश्नपत्र होते हैं, जबकि इंटर में अनिवार्य पेपर की संख्या चार होती है। अनिवार्य पेपरों में 387 माध्यमिक विद्यालयों के पंजीकृत सभी विद्यार्थी परीक्षा देते हैं। अभी तक हाईस्कूल व इंटर का केवल एक अनिवार्य विषय हिंदी का पेपर हुआ है। बाकी अनिवार्य विषय के पेपर होने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलग-अलग दावे
यूपी बोर्ड परीक्षा में माध्यमिक तथा बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों की कक्ष निरीक्षक ड्यूटी लगाई जाती है। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार पहले दिन करीब 40 प्रतिशत कक्ष निरीक्षक ड्यूटी से अनुपस्थित थे। इनमें बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों की संख्या अधिक है। उधर, बेसिक शिक्षा विभाग का कहना है कि माध्यमिक शिक्षक ड्यूटी पर कम आए हैं।

शासन स्तर से ऑनलाइन लगी है ड्यूटी
जिले में परीक्षा के लिए 131 केंद्र बनाए गए हैं। जिन पर हाईस्कूल की परीक्षा के लिए 46645 परीक्षार्थी तथा इंटर की परीक्षा के लिए 41842 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा में माध्यमिक विद्यालयों के करीब 4500 तथा बेसिक शिक्षा परिषद के 3000 शिक्षकों की कक्ष निरीक्षक ड्यूटी लगाई गई है। कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी पहली बार ऑनलाइन शासन स्तर से लगी है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed