{"_id":"6043c8808ebc3e590f3ce598","slug":"action-will-be-taken-if-kavad-seva-camp-is-set-up-without-permission-nazibabad-news-mrt528692750","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुमति के बिना कांवड़ सेवा शिविर लगे तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुमति के बिना कांवड़ सेवा शिविर लगे तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन
मंडावली के मोटा महादेव मंदिर पर महा शिवरात्रि के संबंध में दिशा निर्देश देते डीएम रमाकांत पांडे?
- फोटो : NAZIBABAD
अनुमति के बिना कांवड़ सेवा शिविर लगे तो होगी कार्रवाई
मंडावली/नजीबाबाद। डीएम रमाकांत पांडेय ने कहा है कि प्रशासन की अनुमति के कांवड़ शिविर लगा तो शासन की गाइड लाइन के उल्लंघन में कार्रवाई की जाएगी।
डीएम रमाकांत पांडेय ने महा शिवरात्रि पर्व पर मोटा महादेव शिव मंदिर पर कांवड़ यात्रा के मद्देनजर लोगों को व्यवस्था के बारे में जानकारी दे रहे थे। उन्होंने कांवड़ियों के सुरक्षित आवागमन के लिए नजीबाबाद से मंडावली, भागूवाला हाईवे तथा मोटा महादेव मंदिर से भागूवाला बाईपास मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन रोकने की जानकारी दी। डीएम ने कहा कि कोई भी शिविर प्रशासन की अनुमति बिना लगा पाया जाता है, तो शिविर आयोजक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अनुमति वाले स्थानों पर कांवड़ियों के बीच आवश्यक दूरी बनाए रखने, स्थान को पूरी तरह सैनिटाइज रखने, मास्क का प्रयोग करने तथा कोविड-19 गाइड लाइन का पालन करने के भी निर्देश दिए।
मोटा महादेव शिव मंदिर के पुजारी शशिनाथ एवं क्षेत्रीय शिविर आयोजकों को डीएम ने पहले जलाभिषेक के लिए आने वाले कांवड़ियों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग बनाने, शिविर के लिए अनुमति लेने के निर्देश दिए। एडीएम विनोद कुमार गौड़, एसपी देहात संजय कुमार, एसडीएम बृजेश कुमार सिंह, सीओ गजेंद्र पाल सिंह की उपस्थिति में डीएम ने मंडावली के थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान को क्षेत्र से गुजरने वाले शिवभक्तों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में भाजपा नेता चौ.इशम सिंह, रमेश सिंह, मुकेश, अनिल कुमार, अरविंद कुमार, कैलाश, नरपाल सिंह, प्रीतम सिंह, संजीव कुमार उपस्थित रहे।
भारी वाहनों का आवागमन रोका
प्रशासन ने शिवभक्तों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए नजीबाबाद-हरिद्वार हाईवे से गुजरने वाले भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी है। मोटा महादेव शिव मंदिर से भागूवाला जाने वाले बाईपास मार्ग पर भी भारी वाहनों का आवागमन पूर्णत: रोक दिया गया है। भारी वाहनों को चिड़ियापुर से नहर बाईपास मार्ग से निकाला जा रहा है।