फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Accused of not providing facilities to the colonists

कॉलोनीवासियों को सुविधा न देने का आरोप

Thu, 31 Mar 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Accused of not providing facilities to the colonists
कॉलोनीवासियों को सुविधा न देने का आरोप
विज्ञापन

नजीबाबाद। नगर की दो कॉलोनियों में आवश्यक सुविधा न दिए जाने का आरोप लगाते हुए लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
न्यू लक्ष्मीनगर कॉलोनीवासी पवन कुमार, राजकुमार, रवि कौशिक, रमेश शर्मा, योगेश, रोहित, उपेंद्र, अपूर्व, राजपाल, नरेश विश्नोई सहित अनेक लोगों ने तहसील पहुंचकर कॉलोनी में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध न होने पर नाराजगी व्यक्त की। क्षेत्रवासियों ने एसडीएम मनोज कुमार सिंह को ज्ञापन देकर कॉलोनाइजर पर कॉलोनी की चहारदीवारी, नालियां आदि न बनवाने तथा पेयजल की व्यवस्था न किए जाने का आरोप लगाया। लोगों का कहना है कि चहारदीवारी न होने से काफी समय से घुमंतू जाति के लोगों ने कॉलोनी क्षेत्र में अपने तंबू बना लिए हैं। उन्होंने अवैध रूप से तंबू बनाकर रह रहे लोगों को कॉलोनी क्षेत्र से सुरक्षा की दृष्टि हटवाने की मांग की।

उधर, पारस लोक कालोनी के लोगों ने जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है। कॉलोनी निवासी शौनाथ सिंह ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की है। शौनाथ सिंह का कहना है कि घरेलू व बारिश के पानी से कॉलोनी में जलभराव हो जाता है। कॉलोनी का पानी दरियापुर स्थित नाले में जाता है, लेकिन नाला ऊंचा होने के कारण जलभराव की निकासी नहीं हो पाती। उन्होंने मुख्यमंत्री से जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed