{"_id":"645d34a0231a3f599a0a90a4","slug":"abvps-dharna-to-close-illegal-coaching-center-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-2965-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजनौर - एबीवीपी का अवैध कोचिंग सेंटर बंद करने के लिए धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजनौर - एबीवीपी का अवैध कोचिंग सेंटर बंद करने के लिए धरना
विज्ञापन
- प्रशासन ने इस तरह के कोचिंग सेंटरों को चिह्नित करने के लिए जांच टीम बनाई
फोटो समाचार
बिजनौर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अवैध कोचिंग सेंटरों को बंद कराने की मांग की है। परिषद कार्यकर्ताओं ने इसको लेकर डीआईओएस कार्यालय पर धरना दिया। डीआईओएस रामाज्ञा कुमार के अनुसार अवैध कोचिंग सेंटरों को चिह्नित करने के लिए तहसीलवार जांच टीम पहले ही गठित कर दी गई है। जो टीम जांच कर रही है।
शासन ने कोचिंग सेंटरों के संचालन के लिए नियम तय कर रखे हैं। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार जिले में 146 कोचिंग सेंटर पंजीकृत हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का आरोप है कि बड़ी संख्या में अवैध कोचिंग सेंटर चल रहे हैं और उनके संचालक मनमानी फीस वसूल रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने अवैध कोचिंग सेंटरों को बंद कराने की मांग को लेकर डीआईओएस कार्यालय पर सांकेतिक धरना दिया। धरने में सुधांशु चाहल जिला संयोजक, भास्कर, इशान, कार्तिक, यश, प्रशांत आदि शामिल रहे।
डीआईओएस ने बताया कि अवैध कोचिंग सेंटरों को चिह्नित करने के लिए तहसीलवार टीम 28 अप्रैल को बना दी गई है। जांच टीम सुनिश्चित करेगी कि कोचिंग सेंटर पंजीकृत हैं या नहीं। कोचिंग सेंटर शासन के मानकों का पालन कर रहा है या नहीं। जांच टीमों से एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट देने को कहा गया है। डीआईओएस ने बताया कि एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने पिछले माह एक पत्रक दिया था। जिस पर कार्रवाई कर दी गई है।
विज्ञापन
ये हैं जांच अधिकारी
डीआईओएस रामाज्ञा कुमार के अनुसार बिजनौर तहसील के लिए राकेश कुमार शर्मा उप प्रधानाचार्य जीआईसी बिजनौर, नजीबाबाद तहसील के लिए मनोज प्रकाश प्रधानाचार्य जीआईसी भागूवाला, नगीना तहसील के लिए कैलाशचंद्र प्रधानाचार्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय माॅडल इंटर काॅलेज बेनीपुर कोपा, धामपुर तहसील के लिए मोहम्मद यामीन प्रधानाचार्य जीआईसी शाहपुर जमाल, चांदपुर तहसील के लिए कोपल रस्तोगी प्रधानाचार्य जीजीआईसी लुहारपुरा जांच टीम प्रभारी हैं। हर टीम में प्रभारी समेत तीन सदस्य हैं।