फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Abha Singh became the district coordinator of the Save the Daughter campaign

आभा सिंह बनी बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला संयोजक

Tue, 24 Aug 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Abha Singh became the district coordinator of the Save the Daughter campaign
आभा सिंह बनी बेटी बचाओ अभियान की जिला संयोजक
विज्ञापन

नूरपुर। भाजपा की महिला नेता आभा सिंह को भारत सरकार के कार्यक्रम बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला संयोजक बनाया गया है। उनके मनोनयन पर समर्थकों में हर्ष का माहौल है।

फादरसन पब्लिक स्कूल चांदपुर की प्रबंधक आभा सिंह द्वारा महिलाओं को स्वावलंबी बनाए जाने के लिए आभा फउंडेशन नाम से एक समाजसेवी संस्था का संचालन किया जा रहा है। उनकी संस्था द्वारा महिलाओं को निशुल्क सिलाई का प्रशिक्षण देकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में सहायता की जाती है। इसके अलावा वह संस्था के माध्यम से करीब 40 निर्धन कन्याओं का विवाह संपन्न करा चुकी हैं। महिलाओं के उत्थान के लिए उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों को देखते हुए भाजपा की पश्चिम उत्तर प्रदेश समिति ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जनपद बिजनौर की संयोजक मनोनीत किया है। उनके मनोनयन पर भाजपाइयों में हर्ष का माहौल है। आभा सिंह ने बताया कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है उसे वह पूरी ईमानदारी से निभाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed