फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A young man killed his wife on suspicion of having an illicit relationship in Bijnor

UP: अवैध संबंध के शक में उजाड़ दिया हंसता-खेलता परिवार, भाभी की मांग में सिंदूर भरने वाला देवर ही बना कातिल

Tue, 10 Jan 2023 12:23 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 10 Jan 2023 12:23 AM IST
सार

Bijnor News : एक युवक ने अवैध संबंध के शक में अपना हंसता-खेलता परिवार उजाड़ दिया। भाभी की मांग में सिंदूर भरने वाला देवर ही कातिल बन बैठा।

विज्ञापन
A young man killed his wife on suspicion of having an illicit relationship in Bijnor
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर जनपद के स्योहारा में शक की वजह से हंसते-खेलते परिवार की खुशियां पलभर में उजड़ गईं। विधवा भाभी की मांग में सिंदूर भरकर साथ निभाने का वचन देने वाला देवर ही उसका कातिल बन बैठा।

विज्ञापन


वर्ष 2017 में प्रियंका की शादी सदाफल निवासी दीपक पुत्र सोमपाल के साथ हुई थी। शादी के एक वर्ष बाद प्रियंका को एक पुत्र भी हुआ था। लेकिन कुछ समय बाद ही दीपक व प्रियंका के बीच हुई अनबन के बाद दीपक ने स्योहारा धामपुर रेलवे लाइन पर ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली थी। दीपक की मौत के बाद प्रियंका ने अपनी व अपने मासूम पुत्र के जीवन यापन के लिए देवर जॉनी के साथ कोर्ट मैरिज कर लिया था। 
विज्ञापन


वहीं हंसी खुशी जिंदगी के बीच दोनों को एक पुत्र की प्राप्ति भी हुई। लेकिन इस बीच संदेह की दीवार खड़ी हो गई। प्रियंका की हत्या के बाद जॉनी ने थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सनसनीखेज घटना: एक घंटे तक छत पर घूमती रही छात्रा, फिर पांचवीं मंजिल से कूदकर दी जान, दर्दनाक हैं तस्वीरें

पहले खाना खाया, फिर कर दी हत्या
पत्नी की हत्या करने के बाद भी हत्यारोपी पति जॉनी के चेहरे पर किसी तरह का अफसोस नहीं था। दस दिन बाद उसकी पत्नी प्रियंका अपने मायके से लौटी थी। रात में खाना खाने के बाद उसका पत्नी से इसी प्रकरण को लेकर विवाद हुआ। इसी बात पर उसने अपनी पत्नी प्रियंका की गला दबाकर हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें: Meerut Suicide Case: जेईई मेन की तैयारी कर थी अवनी, आखिर क्यों उजाड़ ली जिंदगी, उठ रहे ये बड़े सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed