{"_id":"5dc467978ebc3e5b6738982e","slug":"a-yong-boy-was-dead-in-exident-dhampur-news-mrt4524714126","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, साथी घायल
विज्ञापन

मॉर्निंग वॉक पर निकले थे दोनों युवक, नहटौर मार्ग ओवरब्रिज के पास हुआ हादसा
धामपुर। मॉर्निंग वॉक पर निकले दो युवकों को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गांव जैतरा निवासी रणधीर सिंह का 25 वर्षीय पुत्र कपिल कुमार और गांव का हिमांशु बृहस्पतिवार को सवेरे मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। जब वह नहटौर मार्ग पर ओवरब्रिज के पास पहुंचे, तो अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। इस दौरान कपिल कुमार की मौके पर मौत हो गई। जबकि हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का पता लगते ही ग्रामीण एकत्र हो गए। दोनों को वहां से सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर कपिल को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जबकि हिमांशु को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने घायल हिमांशु को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना से मृतक कपिल कुमार के परिवार में कोहराम मचा है। कोतवाल क्राइम नरेश कुमार का कहना है कि मृतक कपिल का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तरफ से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।