फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A worker was electrocuted while reconnecting a severed power line.

Bijnor News: कटा बिजली का कनेक्शन जोड़ रहे मजदूर की करंट से मौत

Mon, 15 Dec 2025 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 15 Dec 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
A worker was electrocuted while reconnecting a severed power line.
रेहड़ के गांव छजमलवाला में करंट की चपेट में आने से मृतक राजीव का फाइल फोटो।
रेहड। गांव छजमलवाला में विद्युत खंभे पर चढ़कर केबल जोड़ते समय करंट की चपेट में आने से गांव निवासी राजीव कुमार (45) पुत्र अमर सिंह की मौत हो गई। करीब तीस हजार रुपये का बकाया होने के चलते शनिवार को उसका विद्युत कनेक्शन काट दिया गया था।
विज्ञापन

राजीव कुमार शनिवार की रात घर के नजदीक स्थित विद्युत खंभे पर चढ़कर अपने बिजली कनेक्शन को जोड़ने का प्रयास कर रहा था। तभी वह करंट की चपेट में आकर झुलसकर खंभे से नीचे गिर गया। परिजन गंभीर रूप से घायल राजीव को उत्तराखंड के जसपुर ले जाने लगे जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक के ससुर गांव रहटौली थाना स्योहारा निवासी रोहताश सिंह ने बताया कि राजीव मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। पत्नी, पांच बच्चों एवं बूढ़ी मां की जिम्मेदारी उसके कंधे पर थी। राजीव की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जेई भिक्कावाला पंकज वर्मा ने बताया कि गलत तरीके से कनेक्शन जोड़ने के प्रयास में लापरवाही के चलते दुर्घटना हुई है।

रेहड़ के गांव छजमलवाला में करंट की चपेट में आने से मृतक राजीव का फाइल फोटो।

रेहड़ के गांव छजमलवाला में करंट की चपेट में आने से मृतक राजीव का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed