{"_id":"65d10282bfee2f12820ce064","slug":"a-woman-who-went-to-collect-wood-in-the-forest-was-killed-and-eaten-by-a-tiger-bijnor-news-c-32-1-smrt1025-109186-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: जंगल में लकड़ी बीनने गई महिला को बाघ ने मार कर खाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: जंगल में लकड़ी बीनने गई महिला को बाघ ने मार कर खाया
विज्ञापन
मृतक कलावती फाइल फोटो
कालागढ़ (बिजनौर)। कार्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ उपखंड के अंतर्गत ढेला के जंगलों में बाघ ने एक महिला को मारकर खा लिया। वन विभाग की टीम ने 40 राउंड फायर कर महिला के शव को बाघ से छुड़ाया।
कार्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला के जंगलों में बाघ ने शनिवार को ढेला गांव निवासी कलावती उर्फ कला( 48) पुत्री ध्यान सिंह को उस समय निवाला बना लिया, जब वह अन्य महिलाओं के साथ आबादी से लगे जंगल के किनारे पर लकड़ियां बीन रही थी। बाघ महिला को पीछे से हमला कर जंगल में खींचकर ले गया। शोर होने पर ग्रामीण भी जंगल की ओर दौड़ पड़े। वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। महिला की खोज के लिए वन विभाग की टीम जब जंगल में पहुंची तो बाघ महिला के शव को खा रहा था। वन कर्मियों ने 40 राउंड फायरिंग कर बाघ से महिला के शव को छुड़ाया।
रेंजर अजय सिंह ध्यानी ने बताया कि बाघ ने महिला को कमर एवं गर्दन के पीछे से खा लिया। शव को छुड़ाने के लिए वन विभाग की टीम ने 40 राउंड फायर किए। उधर मौके पर बाघ को पकड़ने की जनता मांग कर रही है।
विज्ञापन
कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डाॅ. धीरज पांडेय ने बताया कि मौके पर वन विभाग के अधिकारी एवं टीम मौजूद है। रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरा आदि लगाने की कार्रवाई की जा रही है।