फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A wagon car caught fire in Dhampur, Bijnor and driver saved his life by jumping

Bijnor: अचानक कार में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान, ऊंची लपटों को देख लोगों में मचा हड़कंप

Sun, 05 May 2024 01:36 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 05 May 2024 01:36 PM IST
सार

Bijnor News : बिजनौर में एक कार में अचानक भीषण आग लग गई। इस दौरान चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। वहीं, आग की ऊंची लपटें देख लोगों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
A wagon car caught fire in Dhampur, Bijnor and driver saved his life by jumping
कार में आग लगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर के धामपुर में प्राइवेट बस अड्डे के पास करीब 12 बजे वैगनार कार में अचानक आग लग गई। कार में लगी आग की ऊंची लपटों को देख लोगों हड़कंप गया। लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। वहीं, आग लगने पर चालक शादाब ने किसी तरह कूदकर जान बचाई। कार आग में जलकर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


अफजलगढ़ निवासी शादाब ने बताया कि वह किसी कार्य से धामपुर आया था जब वह धामपुर में प्राइवेट बस अड्डे के सामने पहुंचा तो अचानक उसकी कर में आग लग गई। इस दौरान कार में ऊंची लपटों को देख उसने किसी तरह कूदकर जान बचाई। जहां पर कार में आग लगी, वहां सघन आबादी है और प्राइवेट बस अड्डे पर बसों का भी आवागमन लगा रहता है। कार में लगी आग को देख आसपास के दुकानदारों ने अपनी दुकानों के शटर बंद कर इधर-उधर हो गए। कार में सीएनजी सिलिंडर भी लगा हुआ था। गमीनत रही कि सिलिंडर ब्लास्ट नहीं हुआ। नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि कार चालक धामपुर में एक गुटखा व्यापारी के सुरती और गुटके की आपूर्ति करने के लिए आया था। जैसे ही वह कार में रखे बोरों को उतार कर कार को स्टार्ट कर आगे जाने का प्रयास कर रहा था। तभी कार में सेल्फ लगते ही शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई।

उधर, गुटखा व्यापारी पंकज कुमार का कहना है कि उसका माल आया है या नहीं उसे जानकारी नहीं है। लेकिन तीन-चार दिन पहले उसने अफजलगढ़ के व्यापारी को माल लाने के लिए ऑर्डर किया था। जिस स्थान पर कर में आग लगी है, वहां पर संबंधित व्यापारी का गुटखा गोदाम भी स्थित है।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: खून से लथपथ थी लाश, टूटीं चूड़ियां बयां कर रहीं हैवानियत, आखिर सामने आया गुलफ्शां के कत्ल का राज

व्यापारी नेता जावेद रहमान शम्सी का कहना है कि जैसे ही उन्होंने कार में लगी आग की ऊंची लपटों को देखा तो तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कुछ ही देर में दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। लेकिन जब तक कार जलकर नष्ट हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें: Bijnor : 33 घंटे मौत से लड़ी शिक्षिका...आखिर हार गई जिंदगी की जंग, एकतरफा प्यार में छात्र ने मारी थी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed