{"_id":"68852007dfcec29f800625b9","slug":"a-torch-rally-was-taken-out-to-pay-tribute-to-the-martyrs-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-155918-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: मशाल रैली निकाल शहीदों को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: मशाल रैली निकाल शहीदों को किया नमन
Sun, 27 Jul 2025 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद में कारगिल विजय दिवस पर मशाल रैली निकालते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद
नजीबाबाद/अफजलगढ़। भाजपा ने कारगिल विजय दिवस पर भारतीय सेना के पराक्रम और शौर्य को नमन करते हुए मशाल रैली निकाली।
मशाल रैली रेलवे स्टेशन शिव मंदिर से शुरू हुई। नगर के विभिन्न मार्गाें से होती हुई मशाल रैली टीला मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। मशाल रैली में करगिल युद्ध में जान गंवाने वाले सैनिकों को नमन किया गया।
रैली में भाजपा नगर अध्यक्ष नकुल अग्रवाल, ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह, राजन टंडन गोल्डी, संजय सैनी, इंदु राजपूत, बलराज त्यागी, राजीव अग्रवाल, तरुण राजपूत, वरुण आत्रेय, राजकुमार प्रजापति, अभिषेक यादव, शरीफ शेख, नितिन त्यागी रहे।
n मशाल यात्रा निकालकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि : अफजलगढ़। शनिवार को कारगिल दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता नगर पालिका परिसर में एकत्र हुए और मशाल यात्रा निकालकर शहीदों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
मशाल यात्रा नगर पालिका परिसर से शुरू होकर होली चौक, ढाली बाजार, पीएनबी मार्ग से होते हुए बड़ा शिवमंदिर पहुंच कर संपन्न हुई। इस दौरान कार्यकर्ता भारत माता की जय तथा वीर शहीद अमर रहे के नारे लगाते चल रहे थे।
कार्यक्रम के संयोजक अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सरदार मलकीत सिंह रहे। कैप्टन रघुवीर सिंह, पालिका ईओ एसपी सिंह, मुकेश शर्मा, उमेश अग्रवाल, सनी गुप्ता, संजीव अग्रवाल, लव अग्रवाल मौजूद रहे।