फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A teenage cyclist died after being hit by an unknown vehicle

Bijnor News: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर साइकिल सवार किशोर की मौत

Sat, 19 Apr 2025 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
A teenage cyclist died after being hit by an unknown vehicle
नहटौर। फर्नीचर बनाने का काम सीखकर लौट रहे दो किशोरों की साइकिल में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वे गंभीर घायल हो गए। उपचार के लिए सीएचसी ले जाने पर चिकित्सक ने एक किशोर को मृत घोषित कर दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रोड जाम कर दिया।
विज्ञापन


मानकपुर निवासी दीशु (17) पुत्र रामवीर सिंह तथा देव (12) पुत्र कृष्णपाल फलौदा स्थित एक फर्नीचर की दुकान पर फर्नीचर बनाने का काम सीख रहे थे। शुक्रवार की देर शाम वे काम निपटाकर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान चांदपुर मार्ग पर उन्हीं के गांव के सामने उनकी साइकिल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने दीशु को मृत घोषित कर दिया। परिजन मृतक के शव को मौके पर ले गए तथा शव को वहां रखकर जाम लगा दिया। पुलिस परिजनों व ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed