फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   a speeding car entered inside house by breaking door brother and sister died on the spot father injured in nag

फरमान ने उजाड़ दिया हंसता परिवार: नगीना में तेज रफ्तार कार दरवाजा तोड़ घर में घुसी, भाई-बहन की मौत; पिता घायल

Sat, 11 Feb 2023 08:55 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 11 Feb 2023 08:55 PM IST
सार

गाड़ी इस कदर बेकाबू थी की घटना में मानसी व संस्कार की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि मनीराम गंभीर रूप से घायल हो गया। कार चालक थाना क्षेत्र मंडावर के मोहल्ला मूसा विलात निवासी फरमान गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
a speeding car entered inside house by breaking door brother and sister died on the spot father injured in nag
घायल मनीराम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के नगीना तहसली क्षेत्र के ग्राम लाल वाला में अनियंत्रित हुई एक कार ने घर के दरवाजे पर जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में घर के दरवाजे पर अपने पिता के साथ बैठे दो सगे भाई बहनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना में कार चालक व मृतक बच्चों के पिता भी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद भारी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन

शनिवार की रात करीब सात बजे एक बरेजा गाड़ी नगीना देहात थाना क्षेत्र के ग्राम लाल वाला में अनियंत्रित होकर मनीराम के दरवाजे पर जा टकराई। बताया जाता है कि उस समय मनीराम अपनी नौ साल की पुत्री मानसी व चार वर्ष के पुत्र संस्कार के साथ दरवाजे पर ही बैठे हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी इस कदर बेकाबू थी की घटना में मानसी व संस्कार की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि मनीराम गंभीर रूप से घायल हो गया। कार चालक थाना क्षेत्र मंडावर के मोहल्ला मूसा विलात निवासी फरमान गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे नगीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार के बाद बिजनौर रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन

घटना के बाद मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए तथा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के लिए कई मशक्कत कर रही है। मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी संग्राम सिंह व काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। पुलिस क्षेत्राधिकारी संग्राम सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम  को भेजने के लिए परिजनों से बातचीत चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed