फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A person sleeping in the house was attacked and killed by a henchman.

Bijnor News: घर में सो रहे व्यक्ति पर गुलदार ने हमला कर मार डाला

Sun, 21 Jan 2024 02:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 21 Jan 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
A person sleeping in the house was attacked and killed by a henchman.
हीमपुर दीपा क्षेत्र के गांव जलालपुर हसना में गुलदार के हमले में मरने वाले चंद्रप्रकाश का फाइल फ
हीमपुर दीपा (बिजनौर)। गांव जलालपुर हसना में अपने घर में सो रहे अधेड़ व्यक्ति को गुलदार ने हमला कर मार दिया। इससे परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है। गांव में दहशत का माहौल है। भाकियू ने मृतक के आश्रितों को दस लाख रुपये की आर्थिक मदद किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर हसना में शुक्रवार की रात्रि को चंद्रप्रकाश (65) अपने घर पर टीन शेड के नीचे सो रहा था। रात में किसी समय गुलदार ने चंद्रप्रकाश पर हमला कर दिया। जियमें चंद्रप्रकाश की मौत हो गई। चंद्रप्रकाश मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था, मृतक के चार पुत्र हैं। ग्रामीणों का कहना है की रात लगभग दो बजे उसका पुत्र रितेश जागा था, तब तक उसके पिता सो रहे थे। सुबह लगभग पांच बजे जब पुत्र रितेश पिता को चाय देने के लिए गया तो उसे पिता का चेहरा, गला, सीना खून से लहूलुहान मिला।
विज्ञापन

सूचना पर वन विभाग की टीम व पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। वन विभाग की टीम ने गुलदार के पद चिह्न को देखते हुए जंगल में कांबिंग की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गुलदार को लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार लगातार गांव के आसपास देखा जा रहा था। शुक्रवार की शाम भी ग्रामीण हरपाल, शीशपाल, ब्रह्मपाल वाची आदि को गुलदार गांव के पास दिखाई दिया था। ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक हल्दौर अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, महामंत्री जगत सिंह, जगदेव, घसीटा, राजेंद्र, रामपाल सैनी आदि ने ग्रामीणों के साथ मृतक के परिवार जनों को 10 लाख मुआवजा दिलाने की मांग की है।

हीमपुर दीपा क्षेत्र के गांव जलालपुर हसना में गुलदार के हमले में मरने वाले चंद्रप्रकाश का फाइल फ

हीमपुर दीपा क्षेत्र के गांव जलालपुर हसना में गुलदार के हमले में मरने वाले चंद्रप्रकाश का फाइल फ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed