फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A helipad will be built on the Kotwali road in Najibabad, a proposal has been sent to the government.

Bijnor News: नजीबाबाद में कोतवाली मार्ग पर बनेगा हेलीपैड, शासन को प्रस्ताव भेजा

Fri, 20 Feb 2026 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
A helipad will be built on the Kotwali road in Najibabad, a proposal has been sent to the government.
नजीबाबाद। शासन की योजना के अंतर्गत नगर के कोतवाली मार्ग पर स्थायी हेलीपैड का निर्माण कराया जाएगा। प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई जमीन के बाद लोनिवि ने हेलीपैड निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा है।
विज्ञापन

शासन ने जिला, तहसील और ब्लॉक स्तर पर स्थायी हेलीपैड निर्माण कराने का फैसला लिया था। लोक निर्माण विभाग को हेलीपैड निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नजीबाबाद तहसील स्तर पर कोतवाली मार्ग पर साहू जैन कॉलेज से लगभग एक किलोमीटर के फासले पर स्थायी हेलीपैड का निर्माण कराया जाएगा। एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह , तहसीलदार संतोष कुमार यादव के निर्देश पर ग्राम पंचायत जालबपुर गूदड़ ने मौजा आरफपुर खजूरी की गाटा संख्या 141 की .0977 भूमि का प्रस्ताव हेलीपैड के लिए पास किया। प्रशासन द्वारा भूमि के प्रस्ताव के बाद लोनिवि ने नजीबाबाद-कोतवाली हाईवे पर स्थित भूमि को हेलीपैड के दिए भूमि उपयुक्त माना।
विज्ञापन

लोनिवि के एक्सईएन शैलेंद्र कुमार सारस्वत और एई मुकेश चंद की ओर स्थाई हेलीपैड निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। एई ने बताया प्रस्ताव को हरी झंडी मिलते ही हेलीपैड निर्माण शुरू कराया जाएगा। उधर ब्लॉक किरतपुर में स्थायी हेलीपैड के लिए भूमि तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब एक करोड़ की लागत से में बनेगा हेलीपैड ग्राम पंचायत जालबपुर गूदड़ की करीब 12 बीघा जिस भूमि पर स्थायी हेलीपैड बनेगा उसे ग्राम प्रधान नंदिनी राजपूत ने वर्ष 2018 में कब्जा मुक्त कराया था। हेलीपैड निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने के साथ लोनिवि ने निर्माण कार्य का बजट तैयार किया है। हाईवे पर स्थित भूमि का लगभग दो मीटर मिट्टी का भरान, बाउंड्री वॉल सहित निर्माण कार्य पर करीब एक करोड़ रुपये की धनराशि हेलीपैड निर्माण पर खर्च होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed