{"_id":"601101028ebc3e34015bbdec","slug":"a-elephant-has-attack-on-many-youth-and-one-died-in-bijnor-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: हाथी ने युवकों पर बोला हमला, कुलदीप की मौत से ग्रामीणों में भारी आक्रोश, कई ने भागकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: हाथी ने युवकों पर बोला हमला, कुलदीप की मौत से ग्रामीणों में भारी आक्रोश, कई ने भागकर बचाई जान
Wed, 27 Jan 2021 11:28 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 27 Jan 2021 11:28 AM IST
विज्ञापन
मौके पर जांच करने पहुंचे अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में अफजलगढ़ के गांव जामुनवाला में खेत पर रखवाली कर रहे युवकों पर एक जंगली हाथी ने हमला कर दिया। हमले में एक युवक की मौत हो गई, जबकि अन्य युवकों ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। वहीं सूचना पर पुलिस व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
गांव निवासी कुलदीप उर्फ चुन्नु (31 वर्ष) मंगलवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे अपने साथी सुनील, धीरज, रोहित, दीपक, विमल और दिलशाद के साथ गन्ने के खेत की रखवाली करने के लिए गया था। वहीं अचानक एक जंगली हाथी आ निकला और युवकों पर हमला बोल दिया। इस दौरान युवकों ने हाथी को भगाने का प्रयास किया, लेकिन हाथी लगातार फसलों को रौंदता रहा। इसके बाद हाथी ने हमला कर कुलदीप उर्फ चुन्नु को जख्मी कर दिया। अन्य युवकों ने इधर-उधर भागकर बामुशिकल अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
इसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने खेत में पत्ती एकत्र कर आग लगाई और शोर शराबा कर हाथी को वहां से खदेड़ दिया। ग्रामीण जख्मी कुलदीप को काशीपुर निजी अस्पताल लेकर गए, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बागपत: डेयरी पर युवक की गोली मारकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस
सूचना पर पुलिस बल सहित मौके पर पहुंची सीओ सुनीता दहिया और प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद गांव वालों से मामले की पूरी जानकारी ली। उधर, वन दरोगा सुनील राजौरा व राधेश्याम मौके भी पर पहुंचे। उन्होंने आलाधिकारियों को भी घटना से अवगत कराया गया।
यह भी पढ़ें: राजकीय सम्मान के साथ हुआ शहीद निशांत शर्मा का अंतिम संस्कार, पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगे नारे
बताया गया कि दस घंटे बीत जाने के बाद भी वन विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। वहीं दूसरी ओर घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। गुस्साए ग्रामीण उच्चाधिकारियों को गांव बुलाने की मांग पर अड़े हुए हैं। इस दौरान सीओ और प्रभारी निरीक्षक ने गांव वालों को समझाने का प्रयास किया। इसके अलावा उन्होंने डीएफओ और अन्य अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर स्थिति से अवगत कराकर मौके पहुंचने की बात कही।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/