{"_id":"6010f69b8ebc3e56974e694c","slug":"up-crime-news-a-man-have-murdered-in-baghpat-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: डेयरी पर युवक की गोली मारकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बागपत: डेयरी पर युवक की गोली मारकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 27 Jan 2021 10:44 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 27 Jan 2021 10:44 AM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बागपत में रमाला थाना क्षेत्र के कंडेरा गांव में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक भरत (25 वर्ष) निर्माणाधीन डेयरी पर सोया हुआ था। उधर, घटना की जानकारी लगने पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जांच में पता चला कि भारत को पिस्टल से पांच गोली मारी गई है।
विज्ञापन
रमाला के कंडेरा गांव में एक निजी डेयरी का निर्माण कराया जा रहा है। मंगलवार रात भरत डेरी पर सोने के लिए गया था। देर रात उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। दिन निकलने पर ग्रामीणों को वारदात की जानकारी मिली।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: देश पर कुर्बान: शहादत की खबर से सदमे में पत्नी, ढाई साल पहले हुई थी शादी, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। परिजनों ने किसी तरह की रंजिश से इनकार किया है। एसओ शिव प्रकाश ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। हत्या के कारणों की तलाश की जा रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/