फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A daroga and one soldier suspended in case of student beaten at Bijnor

यूपी: छात्र को पीटने के मामले में दरोगा निलंबित, पिस्टल से उत्पात मचाने वाला सिपाही भी सस्पेंड

Sat, 21 Sep 2019 11:49 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 21 Sep 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
A daroga and one soldier suspended in case of student beaten at Bijnor
प्रतीकात्मक तस्वीर

एसपी संजीव त्यागी ने तहसील पुलिस चौकी में कक्षा आठ के छात्र को बेरहमी से पीटने वाले दरोगा को निलंबित कर दिया है। वहीं एक दरोगा की पिस्टल लेकर उत्पात मचाने वाले सिपाही को भी सस्पेंड कर दिया गया है।

विज्ञापन


बिजनौर के मोहल्ला काजीपाड़ा निवासी लियाकत अली का बेटा अब्दुल तालिब आरजेपी इंटर कॉलेज में कक्षा आठ का छात्र है। 12 सितंबर को तालिब के भाई का कुछ युवकों से विवाद हो गया। तहसील पुलिस चौकी की पुलिस भाई की जगह अब्दुल तालिक को पकड़कर ले आई। आरोप है कि दरोगा सतेंद्र उज्ज्वल ने पुलिस चौकी में तालिब को बुरी तरह से पीटा। वह पुलिस से अपना कसूर मालूम करता रहा, लेकिन पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी। छात्र ने आरोप लगाया कि दोनों पक्षों में फैसला कराने के दौरान दरोगा सतेंद्र उज्ज्वल ने उसे छोड़ने के लिए परिजनों से दस हजार रुपये भी लिए थे। छात्र की पिटाई की सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस में खलबली मच गई। एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र ने इस मामले की जांच सीओ पुलिस लाइन अर्चना सिंह को सौंपी थी। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद एसपी संजीव त्यागी ने दरोगा सतेंद्र उज्ज्वल को निलंबित कर दिया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कमांडो को जेल भेजने में पुलिस की गर्दन फंसी, सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर तक पर गिर सकती है गाज
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पुलिस लाइन में तैनात दरोगा नीरज कुमार टकिया का लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर सिपाही योगेश एक शराब की दुकान पर पहुंचा और पिस्टल दिखाकर शराब मांगी। इसके बाद एक रोडवेज बस में पिस्टल निकालकर उत्पात मचाया। चालक शहर कोतवाली के सामने योगेश को उतार गया था। शहर कोतवाली पुलिस ने योगेश से पिस्टल बरामद कर थाने में जमा करा दी। आला अफसरों को योगेश की हरकतों के बारे में बताकर उसका मेडिकल कराया। सिपाही ने पिस्टल वापस देने की पुलिस ने खूब गुहार लगाई पर उसे पिस्टल नहीं दिया गया। एसपी संजीव त्यागी ने दरोगा नीरज कुमार टकिया और सिपाही योगेश को भी निलंबित कर दिया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed