{"_id":"48-48171","slug":"Bijnor-48171-48","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Bijnor
Updated Sat, 29 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। गोवंश तस्करी के मामले में 14 तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दारोगा ब्रजपाल तोमर की ओर से यह रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस ने गुरुवार तड़के बैराज पर छापा मारकर छह डीसीएम में 68 गोवंश पकड़े थे। एक दर्जन तस्करों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पकड़े गए तस्करों के अलावा नहटौर के मुहल्ला नौधा निवासी अकरम, अमरोहा निवासी इश्तखार समेत 14 तस्करों की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
