{"_id":"48-48170","slug":"Bijnor-48170-48","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालेज में खड़ी गाड़ी से पकड़ी शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालेज में खड़ी गाड़ी से पकड़ी शराब
Bijnor
Updated Sat, 29 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। आबकारी विभाग की टीम ने वर्धमान कालेज से ऑल्टो कार में लदी 11 पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद की है। यह शराब कार में वहां छिपा कर रखी गई थी। शराब किन तस्करों की है टीम इसकी जांच पड़ताल में जुटी है। आबकारी निरीक्षक प्रेमचंद के अनुसार गुरुवार रात विभाग की टीम को सूचना मिली कि कुछ माफिया ने वर्धमान कालेज के आसपास कार में अवैध शराब छिपाकर रखी है। टीम ने वर्धमान कालेज के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कैंपस में छापा मारकर वहां खड़ी ऑल्टो कार में 11 पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद की हैं। पकड़ी गई शराब गैर राज्य की है, जो चोरी छिपे बेचने के इरादे से यहां लाई गई थी। टीम शराब लाने वाले तस्करों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन