फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   चांदपुर में अवैध रूप से लगती है पैंठ

चांदपुर में अवैध रूप से लगती है पैंठ

Fri, 07 Dec 2012 05:30 AM IST
Bijnor
Bijnor Updated Fri, 07 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। चांदपुर में साप्ताहिक बाजार अवैध रूप से लग रहा है। नगर पालिका, शासन व प्रशासन की ओर से बाजार लगवाने की कोई अनुमति नहीं दी गई है। यह खुलासा बाजार के संबंध में जन सूचना अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी से हुआ है।
विज्ञापन

चांदपुर के मोहल्ला साहूवान निवासी आदित्य बंसल ने जनसूचना अधिकारी राजस्व, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रथम से चंादपुर में साप्ताहिक बंदी के दिन लगने वाले बाजार व पैंठ के बारे में सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगी तो चांदपुर पालिका के ईओ ने नगर की सीमा में लगने वाले बाजार व पैंठ को गलत बताया है। ईओ के मुताबिक साप्ताहिक बंदी के दिन नगर पालिका चांदपुर की सीमा में बाजार व पैंठ लगाने का कोई नियम नहीं है। पालिका की ओर से किसी सड़क व अन्य कहीं बाजार लगाने की अनुमति नहीं दी गई है। पालिका की ओर से यह बाजार नहीं लगवाया जाता है। बाजार के लिए पालिका तथा शासन व प्रशासन से भी कोई अनुमति नहीं ली गई है। चांदपुर के मोहल्ला पतियापाड़ा में साप्ताहिक बंदी के दिन बाजार लगवाने की मंजूरी भी किसी भी स्तर से प्राप्त नहीं की है। लोगों की शिकायत है कि बाजार लगवाने के नाम पर पालिका की ओर से अवैध वसूली की जाती है। एसडीएम संजय सिंह के मुताबिक इस मामले में ईओ के साथ वार्ता कर कार्रवाई की जाएगी।सूचना के तहत मांगी जानकारी में हुआ खुलासा
विज्ञापन

बिजनौर। चांदपुर में साप्ताहिक बाजार अवैध रूप से लग रहा है। नगर पालिका, शासन व प्रशासन की ओर से बाजार लगवाने की कोई अनुमति नहीं दी गई है। यह खुलासा बाजार के संबंध में जन सूचना अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी से हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चांदपुर के मोहल्ला साहूवान निवासी आदित्य बंसल ने जनसूचना अधिकारी राजस्व, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रथम से चंादपुर में साप्ताहिक बंदी के दिन लगने वाले बाजार व पैंठ के बारे में सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगी तो चांदपुर पालिका के ईओ ने नगर की सीमा में लगने वाले बाजार व पैंठ को गलत बताया है। ईओ के मुताबिक साप्ताहिक बंदी के दिन नगर पालिका चांदपुर की सीमा में बाजार व पैंठ लगाने का कोई नियम नहीं है। पालिका की ओर से किसी सड़क व अन्य कहीं बाजार लगाने की अनुमति नहीं दी गई है। पालिका की ओर से यह बाजार नहीं लगवाया जाता है। बाजार के लिए पालिका तथा शासन व प्रशासन से भी कोई अनुमति नहीं ली गई है। चांदपुर के मोहल्ला पतियापाड़ा में साप्ताहिक बंदी के दिन बाजार लगवाने की मंजूरी भी किसी भी स्तर से प्राप्त नहीं की है। लोगों की शिकायत है कि बाजार लगवाने के नाम पर पालिका की ओर से अवैध वसूली की जाती है। एसडीएम संजय सिंह के मुताबिक इस मामले में ईओ के साथ वार्ता कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed