Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   वकील नहीं लौटे काम पर, हड़ताल जारी

वकील नहीं लौटे काम पर, हड़ताल जारी

Wed, 26 Sep 2012 12:00 PM IST
Bijnor
Bijnor Updated Wed, 26 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
धामपुर। वकील पर हुए जानलेवा हमले के मामले में वकीलों की दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रही। वकील के हमलावर दूसरे दिन भी गिरफ्तार नहीं किए जा सके।
विज्ञापन

तहसील की एकल विंडाेें पर काम करने वाले तीन आपरेटरों और एक अन्य युवक ने सोमवार को नौरंगाबाद निवासी वकील अमित कुमार चौहान पर हमला बोल दिया था। वकील अमित की हालत चिंताजनक होने पर उन्हें उपचार के लिए बाहर ले जाया गया है। वकील पर हुए जानलेवा हमले के बाद से धामपुर के वकीलाें में आक्रोश है। वकील के हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बार एसोसिएशन के बैनर तले वकील हड़ताल पर रहे। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजपाल सिंह का कहना है कि जब तक हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक हड़ताल जारी रहेगी। घटना के बाद से तहसील की एकल विंडों पर ताला लटका हुआ है। ऐसा होने से आय जाति और निवास प्रमाण पत्र लेने वालों को भारी परेशानी हो रही है।

आरोपियों पर रासुका लगाने की मांग
उधर मंगलवार को एसडीएम परिसर में जिला अधिवक्ता एसोसिएशन की आपातकालीन बैठक हुई। इसमें बार एसोसिएशन को समर्थन की घोषणा की गई। वक्ताओं ने प्रशासन से वकील के हमलावरों की गिरफ्तारी उन्हें जल्द जेल भेजने और उन पर रासुका लगाने की मांग की है। बैठक में उमाशंकर शर्मा, सोमपाल सिंह, दिनेश शर्मा आदि ने विचार रखे। अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेद्र सिंह ने की। संचालन रमेश सिंह ने किया। उधर कोतवाल केपी सिंह ने घटना के बारे में बताया कि वकील के हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस निकली हुई है। पर आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ पाए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed