{"_id":"48-41745","slug":"Bijnor-41745-48","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे में नाग ने तीन को डसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे में नाग ने तीन को डसा
Bijnor
Updated Wed, 26 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद। गांव पूरनपुर नरोत्तम में नाग की दहशत है। दो दिन के भीतर एक बालक समेत तीन ग्रामीणों को नाग डस चुका है। चंद घंटों में दो बार सर्पदंश से पीड़ित बालक जिंदगी-मौत से जूझ रहा है।
कोतवाली मार्ग पर स्थित गांव पूरनपुर नरोत्तम के ग्रामीण नाग से डरे हुए हैं। करीब दो सप्ताह पूर्व नाग के डंसने से एक वृद्धा की मौत हो चुकी है। दो बच्चे बाल-बाल बचे थे। सोमवार की शाम जंगल गए 18 वर्षीय मनोज को नाग ने डंस लिया था। संयोग से समय रहते बेहतर उपचार मिलने पर उनकी जान बच गई। मंगलवार को सुबह घर से कुछ फासले पर घास काट रही काले की पत्नी कमलेश (25 वर्ष) को नाग ने डंस लिया। उधर, सुबह ही बलवीर सिंह के 10 वर्षीय पोते अवनीश को भी नाग ने डंस लिया। कमलेश और अवनीश का उपचार कराया गया, तो उनकी जान में जान आई। अवनीश को दोपहर में फिर नाग ने डस लिया। अब अवनीश की हालत काफी बिगड़ गई। उसका उपचार चल रहा था।