{"_id":"48-41735","slug":"Bijnor-41735-48","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल बस से छात्र गिरा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल बस से छात्र गिरा, मौत
Bijnor
Updated Wed, 26 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद। स्कूल बस में चढ़ने के प्रयास में एक छात्र बस से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र की मौत से परिजन सदमे में हैं।
गांव समीपुर निवासी रईस का 11 वर्षीय पुत्र गुलफाम मूलचंद एकेडमी में चौथी कक्षा का छात्र था। मंगलवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद वह पैदल ही गांव जा रहा था। समीपुर चिकित्सालय के निकट गांव के बच्चों को लेकर उसी के स्कूल की बस धीमी हुई। छात्र गुलफाम ने बस में चढ़ने का प्रयास किया। इसी दौरान वह बस से गिर पड़ा। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। स्कूल प्रबंधक एके सिंह ने छात्र की हादसे में मौत पर संवेदना जताई है।