फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   अपर कृषि निदेशक ने खेतों में जाकर देखीं फसलें

अपर कृषि निदेशक ने खेतों में जाकर देखीं फसलें

Mon, 17 Dec 2018 12:21 AM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
अपर कृषि निदेशक ने खेतों में जाकर देखीं फसलें
अपर कृषि निदेशक ने खेतों में जाकर देखीं फसलें
विज्ञापन

बिजनौर। अपर कृषि निदेशक रक्षा रामचंद्र सिंह ने जिले के गांवों में खेतों में जाकर फसल देखी। जैविक विधि से की जा रही फसल को मौके पर जाकर देखा। उन्होंने शासन की योजनाओं की समीक्षा कर किसानों से वार्ता की।

अपरकृषि निदेशक रक्षा ने किरतपुर ब्लॉक के गांव पाड़ला, गाजीपुर सीकरी में खेतों में जाकर गेहूं, चना, सरसों, गन्ना आदि की फसल देखीं। उन्होंने वर्मी कंपोस्ट यूनिट, ड्रिप सिंचाई पद्धति का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों से बीज शोधन कर फसल बोने को कहा। बताया कि किसानों को अपनी मिट्टी की जांच करानी चाहिए। जिन खेतों में दीमक है तो उसे बेरियाना बेसियाना से खत्म किया जा सकता है। कहा कि जैविक खेतों से फसलों की उर्वरकता को बाया जा सकता है। उन्होंने किसानों से फसलों के अवशेष जैसे जड़, पत्ती, तना आदि खेतों जलाने के बजाए इनका खाद बनाने को कहा। प्रगतिशील किसानों शोभित मलिक, जयपाल सिंह, जितेंद्र सिंह, संजीव शर्मा, आशाराम से वार्ता की। इस दौरान जिला कृष िअधिकारी अवधेश मिश्र, भूमि संरक्षण अधिकारी धीरज कुमार, उप परियोजना निदेशक आत्मा योगेंद्रपाल सिंह योगी, अपर जिला कृषि अधिकारी हरज्ञान सिंह, कृपाल सिंह, फुरकान अहमद, ग्राम प्रधान संजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed