फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   धार्मिक स्थलों के साथ हस्तक्षेप उचित नहीं: एनपी सिंह

धार्मिक स्थलों के साथ हस्तक्षेप उचित नहीं: एनपी सिंह

Fri, 28 Sep 2018 12:06 AM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
धार्मिक स्थलों के साथ हस्तक्षेप उचित नहीं: एनपी सिंह
धार्मिक स्थलों के साथ हस्तक्षेप उचित नहीं
विज्ञापन

कालागढ़। हिंदू युवा वाहिनी के मुरादाबाद मंडल के प्रभारी एनपी सिंह ने कालागढ़ दौरा कर धार्मिक स्थलों के साथ प्रशासन को हस्तक्षेप न करने को कहा। एनजीटी के आदेशों के पालन के दौरान कालागढ़ मे 15/16 सितंबर को नई कॉलोनी में 196 आवासीय भवनों अनावासीय भवनों का प्रशासन ने ध्वस्तीकरण कर दिया था। कार्रवाई के दौरान श्रीराम लीला मंच का शेड भी गिरा दिया गया। जिस पर नागरिकों में नाराजगी है। इस पर हिंदू युवा वाहिनी के मुरादाबाद मंडल प्रभारी डॉ. एनपी सिख कालागढ़ पहुंचे। उन्होंने बताया कि कालागढ़ में नागरिकों की एक बैठक में शिरकत की। कालागढ़ में अनेक धार्मिक स्थल है। प्रशासन को इन स्थलों के साथ हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। वनों में यह स्थान होते ही है। उन्होंने एसडीएम कमलेश मेहता और बांध परियोजना के ईई शेर सिंह से वार्ता कर जनता के हितों और धार्मिक स्थलों का सम्मान करने को कहा। साथ ही कहा कि वह शीघ्र ही दोबारा कालागढ़ का भ्रमण करेंगे। भारत का संविधान भी देशवासियों को अपने धर्म के पालन की आजादी देता है। उनके साथ हितेंद्र सिसौदिया, अनिल पाल, तुर्कमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed