{"_id":"5b6b49fe4f1c1ba03e8b5db3","slug":"91533757950-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर तमंचे के बल पर विवाहिता से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर तमंचे के बल पर विवाहिता से दुष्कर्म
Updated Thu, 09 Aug 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढबारसी। आदमपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में युवक ने तमंचे के बल पर घर में घुसकर विवाहिता से दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए युवक फरार हो गया। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक आदमपुर थानाक्षेत्र की एक विवाहिता मंगलवार की रात घर में अकेले सो रही थी। जबकि पति घर के बाहर सो रहा था। आरोप है कि गांव का एक युवक तमंचा लेकर विवाहिता के घर में घुस गया। जहां तमंचे के बल पर युवक ने विवाहिता से दुष्कर्म किया। शोर मचाने या घटना के बारे में किसी को बताने पर विवाहिता और उसके पति को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। बाद में विवाहिता घटना की जानकारी पति को दी। आदमपुर थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी वीरपाल के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।