फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   आज शिवरात्रि पर भोले का होगा जलाभिषेक

आज शिवरात्रि पर भोले का होगा जलाभिषेक

Thu, 09 Aug 2018 01:15 AM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
आज शिवरात्रि पर भोले का होगा जलाभिषेक
अमरोहा। सावन माह में आस्था का केंद्र हरिद्वार, गोमुख, नीलकंठ और ब्रजघाट से कांवड़ लेकर लौटे कांविड़यों का कारवां बढ़ता जा रहा है। गुरुवार (आज) शिवरात्रि है। सुबह पांच बजे से कांवड़िए और श्रद्धालु मंदिरों में भगवान भोले का जलाभाषिके करेंगे। पुलिस की ओर से श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।
विज्ञापन

सैकड़ों किलोमीटर दूर से जल लेकर आए कांवड़िए शिवरात्रि पर गंगा जल से भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। गंगा जल से भगवान भेजा का जलाभिषेक करने वालों की भक्तों की मनोकामना पूरी होती है। केसरिया छटा बिखेर रहा कांवड़ियों का कारवां अपनी मंजिल की ओर बढ़ता जा रहा है। चोरों तरफ का वातावरण शिवमय हो गया है। जगह-जगह शिविर लगे हैं, जिनमें डीजे की धुन पर कांवड़िए भगवान शिव के भजनों पर थिरकते नजर आ रहे हैं। शिवभक्त अपनी कठिन यात्रा को एक-एक पग आगे बढ़ाकर पूरी कर रहे हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान आस्था के सैलाब में सड़कें केसरिया रंग से पट गई हैं। वहीं कांवड़ पर शान से लहरा रहा तिरंगा देशभक्ति का जज्बा दिखा रहा है। पंडित अशुतोष त्रिवेदी ने बताया कि गुरुवार की सुबह पांच बजे से जलाभिषेक किया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


लगाए गए कांवड़ शिविर
अमरोहा। शिव भक्तों की सेवा की लिए थोड़ी-थोड़ी दूरी पर कांवड़ शिविरों लगए गए हैं। जैसे-जैसे कांवड़ियों की संख्या बढ़ रही है, वैसे ही पुलिस के लिए चुनौतियां बढ़ती जा रही हैं। कांवड़ियों को सुरक्षित निकालने के अलावा यातायात व्यवस्था को भी सही ठंग से सुचारु बनाए रखना जरूरी है। हाईवे के अलावा बिजनौर रोड़ पर तैनात पुलिसकर्मी पूरी तरह मुस्तैद हैं। कांवड़ियों के जत्थे को आता देख खकी पूरी तरह चौकन्नी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed