{"_id":"5b22bd874f1c1bf66e8b822e","slug":"91529003399-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायर ड्रिल में हुई अग्नि सुरक्षा उपकरणों की परख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायर ड्रिल में हुई अग्नि सुरक्षा उपकरणों की परख
Updated Fri, 15 Jun 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फायर ड्रिल में हुई अग्नि सुरक्षा उपकरणों की परख
नजीबाबाद । भारत पेट्रोलियम डिपो में फायर ड्रिल का प्रदर्शन किया गया। डिपो प्रबंधक ने अग्नि सुरक्षा उपकरणों की परख के लिए फायर ड्रिल किए जाने की बात कही।
धनौरा क्षेत्र में स्थित भारत पेट्रोलियम डिपो परिसर में बृहस्पतिवार अपराह्न फायर ड्रिल की गई। डिपो प्रबंधक मो.इमरान के निर्देशन में हुई फायर ड्रिल में डिपो परिसर में काल्पनिक आग लगने का सायरन बजा। डिपो का विशेष अग्नि सुरक्षा दस्ता अग्निशामक यंत्रों के साथ आग बुझाने पहुंच गया। उधर, सूचना पाकर नजीबाबाद की फायर ब्रिगेड टीम भी डिपो पहुंच गई। संयुक्त प्रयास कर आग बुझाने का सफल परीक्षण दिया गया। फायर ड्रिल में हिंदुस्तान डिपो प्रबंधक राकेश वर्मा के अलावा अजय कुमार, डॉ.सुशील कुमार, वीर सिंह, नीरज सिंह, रवि प्रकाश, दमकल प्रभारी केएस जादौन, रामानंद शर्मा, राजू सागर, विनीत कुमार, योगेश कुमार, ओम कुमार शामिल रहे।