{"_id":"5b2171d14f1c1bf67a8b516a","slug":"91528918481-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 से चलेगा टीबी रोगियों के लक्षणों को सूचीवद्व करने को अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
19 से चलेगा टीबी रोगियों के लक्षणों को सूचीवद्व करने को अभियान
Updated Thu, 14 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
19 से सूचीबद्ध होंगे टीबी के मरीज
धामपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 19 जून से 29 जून तक टीबी रोगियों को लक्षणों के आधार पर सूचीबद्ध करने को अभियान चलेगा। इस अभियान की सफलता के लिए विभाग ने 33 टीमों को गठन किया है।
क्षय रोग प्रयोगशाला के वरिष्ठ पर्यवेक्षक विकास डाबर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से रोगियों को लक्षणों के आधार पर सूचीबद्ध करने के लिए 19 जून से तीसरा चरण शुरू होगा। बुधवार को पीएचसी में आशाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्वैच्छिक संस्थाओं के कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक ली। कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि इसमें कोई परिवार छूटना नहीं चाहिए। हम लोगों को परिवार के सभी सदस्यों के टीबी लक्षणों को निर्धारित प्रारूप में सूचीबद्ध करना है और उनके बलगम का सैंपल लेकर जांच कराना है। यदि जांच में कोई रोगी पाया जाता है तो उसका सरकार की ओर से निशुल्क में उपचार होगा। पीएचसी प्रभारी डॉ. पीके गुप्ता ने रोग के लक्षणों की विस्तार से जानकारी दी।