{"_id":"5a243e8e4f1c1bd1408bac50","slug":"91512324750-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू कार्यकर्ता पांच को बिजनौर में गरजेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू कार्यकर्ता पांच को बिजनौर में गरजेंगे
Updated Sun, 03 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगीना । भारतीय किसान यूनियन ने पांच दिसंबर को बिजनौर में होने वाले धरने में शामिल होने को लेकर नगीना वन विभाग कार्यालय पर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना समाप्त कर दिया है।
भाकियू कार्यकर्ता पिछले कई दिनों से वन विभाग के खिलाफ विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना कर रहे थे। रविवार को जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह ने पांच दिसंबर को बिजनौर में होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए धरना समाप्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आमदनी दुगनी करने की बात कही थी वह वायदा पूरा नहीं किया। दूसरे बिजली की दरों को बढ़ाकर किसानों पर आर्थिक बोझ डाल दिया। उन्होंने कहा कि यदि वन विभाग ने रानी नंगला में किसानों का उत्पीड़न बंद नहीं किया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। उन्होंने पांच दिसंबर को जनपद के सभी किसानों से बिजनौर में होने वाले अनिश्चित कालीन धरने में अधिक से अधिक संख्या में कलक्ट्रेट में पहुंचने का आह्वान किया है। धरने में वीर सिंह डवास, दिनेश कुमार, चौधरी समर पाल सिंह, गफ्फार, गौरव कुमार, धर्मपाल सिंह, ओमप्रकाश सिंह, ध्यान सिंह, यूनुस, जयपाल सिंह, मलखान सिंह, हरपाल ंसिंह मौजूद रहे।