फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   दस लाख पौधों से हरा भरा होगा जनपद अमरोहा

दस लाख पौधों से हरा भरा होगा जनपद अमरोहा

Wed, 28 Jun 2017 01:16 AM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
दस लाख पौधों से हरा भरा होगा जनपद अमरोहा
631 हेक्टेयर भूमि पर लगाए जाएंगे 10 लाख पौधे
विज्ञापन

वन विभाग की पौधारोपण की सभी तैयारियां मुकम्मल


अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा। जनपद अमरोहा को हरा भरा करने की वन विभाग ने कवायद छेड़ दी है। दस लाख पौधों से जनपद को हरा भरा किया जाएगा। वन विभाग की ओर से जनपद में दस लाख पौधे लगवाए जाएंगे। बरसात शुरू हो जाने पर एक जुलाई से पेड़ लगाने का काम शुरू किया जाएगा। जनपद में 631 हेक्टेयर भूमि पर पेड़ पौधे लगाए जाएंगे। जिसमें सबसे अधिक हसनपुर सर्किल में 426 हेक्टेयर जमीन पर पौधारोपण कराया जाएगा। पौधारोपण के लिए गड्ढे खोदने, खाद डालने और पौधों की पिंडी बनाने एवं उनकी ढुुलाई का काम जोर शोर से चल रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश को हरा भरा बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पेड़ पौधे लगाने के निर्देश दिए हैं। शासन की तरफ से जनपद को दस लाख पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। जनपद में 631 हेक्टेयर जमीन पर वन विभाग की तरफ से पौधारोपण कराया जाएगा। जिसमें सबसे अधिक हसनपुर रेंज में 426 हेक्टेयर जमीन पर पेड़ पौधे लगाए जाएंगे। पौधारोपण के लिए धनौरा सर्किल को दूसरे स्थान पर रखा गया है। यहां 200 हेक्टेयर भूमि पर पौधारोपण होगा। अमरोहा रेंज में महज पांच हेक्टेयर जमीन पर पौधारोपण किया जाएगा। अफसरों के मुताबिक बरसात होने पर एक जुलाई से पौधारोपण का कार्य शुरु कर दिया जाएगा। विभागीय तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वन क्षेत्राधिकारी नरेश कुमार जोशी के मुताबिक विभाग के पास 13 लाख, 29 हजार पौधे तैयार हैं, लेकिन विभाग को दस लाख पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। पौधे लगाने के लिए गड्ढे खोद दिए गए हैं। उनमें खाद डाला जा रहा है। पौधों की पिंडी तैयार कर ढुलाई का काम चल रहा है। एक जुलाई से पौधारोपण किया जाएगा।
विज्ञापन


छह नर्सरियों में तैयार हैं पौधे
जनपद में वन विभाग हर साल लाखों पेड़ पौधे लगवाता है। विभाग को पौधारोपण के लिए पेड़ पौधों की किल्लत न हो इसके लिए विभाग की खुद की नर्सरी हैं। छह नर्सरियों में पेड़ पौधे तैयार किए जाते हैं। चार नर्सरी हसनपुर में हैं। वहीं धनौरा व अमरोहा सर्किल में एक-एक नर्सरी में पौध तैयार की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed