{"_id":"5c3b8493bdec225eb65de26e","slug":"81547404435-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में हुआ दस लाख 17 हजार 624 बच्चों का टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में हुआ दस लाख 17 हजार 624 बच्चों का टीकाकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में हुआ दस लाख 17 हजार 624 बच्चों का टीकाकरण
बिजनौर। जिले में अब तक कुल दस लाख 17 हजार 624 बच्चों का टीकाकरण किया गया है। शासन से निर्धारित जिले के नौ माह से 15 साल तक के बच्चों का खसरा और रुबेला जैसी जानलेवा बीमारी से बचाने के लिए कुल 14 लाख आठ हजार 212 बच्चों का टीकाकरण होना है।
जिले में 26 नवंबर 2018 को मिजिल्स रुबेला का टीकाकरण की शुरुआत हुई थी। स्वास्थ्य विभाग के प्रशिक्षितकर्मियों द्वारा टीकाकरण किया जा रहा है। सीएमओ राकेश मित्तल के अनुसार 11 जनवरी 2019 तक जिले में कुल दस लाख 17 हजार 624 बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका है और जनपद का कुल लक्ष्य 14 लाख आठ हजार 212 बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य है। सीएमओ ने बताया कि यह वैक्सीन पूर्णत: सुरक्षित है और यह टीका स्वास्थ्य विभाग के प्रशिक्षित कर्मियों द्वारा चिकित्सकों की देखरेख में लगाया जा रहा है। सीएमओ के अनुसार महिलाओं में गर्भावस्था के दौरान संक्रमण होता है तो नवजात के लिए गंभीर साबित होता है। नवजात में दीर्घकालिक जन्मजात विसंगतियों हो जाती हैं। दिल की बीमारियों का भी खतरा रहता है। महिलाओं को इससे गर्भपात का खतरा भी नहीं होता है। उन्होंने बताया कि यदि बच्चों में पहले से मिजिल्स रुबेला का टीका पहले से लगा है तो भी यह टीका अवश्य लगवाएं। यह पूर्णत: सुरक्षित और बच्चों को कई गंभीर बीमारी से बचाने वाला है। सीएमओ ने अभिभावकों से अपने नौ माह से 15 साल तक के बच्चों का टीकाकरण कराने की अपील की है।