{"_id":"5c0ac478bdec2241cf75df8c","slug":"81544209528-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैराज में डूबने से अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैराज में डूबने से अधेड़ की मौत
Updated Sat, 08 Dec 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैराज में डूबने से अधेड़ की मौत
शेरकोट। गांव हरेवली निवासी गुरुचरण सिंह (80) शुक्रवार को पशु चराने के लिए हरेवली खो बैराज पर गया था। एक पशु चरते चरते खौ बैराज में जा घुसा। पशु को पानी से बाहर निकालने के लिए वृद्ध भी पानी में घुस गया। बैराज में पानी ज्यादा होने के कारण वह डूब गया। वहां खड़े कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे अन्य लोगों ने पानी में कूदकर वृद्ध की तलाश शुरू की। तीन घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने उसके शव को बाहर निकाला। जिसकी पहचान गुरुचरण सिंह पुत्र सोहन के रुप में हुई। एसओ पंकज तोमर का कहना है कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया गया है।