{"_id":"5ac670ca4f1c1bee618b5b3d","slug":"81522954442-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव सेना ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव सेना ज्ञापन
Updated Fri, 06 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। शिवसेना ने निजी स्कूलों में फीस, कोर्स के नाम पर अभिभावकों को लूटने का आरोप लगाते हुए शिक्षामंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम अटल कुमार राय को दिया है। इस मामले में कार्रवाई न होने पर प्रदर्शन कर स्कूलों में तालाबंदी करने की चेतावनी दी है।
ज्ञापन में बताया गया कि निजी स्कूलों में अभिभावकों से एडमिशन फीस, स्पेशल फीस, डोनेशन के नाम पर लूट की जा रही है। कमीशनखोरी करने के लिए निजी स्कूल स्टॉल लगवाकर अपने कोर्स व यूनिफॉर्म बेच रहे हैं। विरोध करने पर अभिभावकों का उत्पीड़न किया जाता है। शिक्षामंत्री से स्कूलों में फीस आदि के नाम पर लूट बंद कराने, बिना मानक चलाए जा रहे स्कूल वाहनों पर रोक लगाने, शिक्षा के अधिकार के तहत 25 प्रतिशत सीटों पर जरूरतमंद बच्चों के एडमिशन की जांच कराने, नियमों के खिलाफ चल रहे स्कूलों पर कार्रवाई करने, स्मार्ट क्लास फीस न देने पर डीडीपीएस में रोका गया बच्चों का परीक्षाफल दिलाने की मांग की है। इस दौरान जिला प्रमुख आरके आर्य, परवेंद्र सूर्यवंशी, नवीन कुमार, हिमांशु, अजय, अभिनव वर्मा, तनुज, चित्रांश आदि मौजूद रहे।