फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   चोटी कटने से रोकने को होने लगे टोटके

चोटी कटने से रोकने को होने लगे टोटके

Sun, 13 Aug 2017 12:51 AM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
चोटी कटने से रोकने को होने लगे टोटके
हल्दौर/नूरपुर। गांव पैजनियां में दो महिलाओं की चोटी कटने से गांव में दहशत का माहौल है। दोनों महिलाओं को चिकित्सक के यहां भर्ती कराया है। उधर, नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव अहीरपुरा निवासी एक महिला की चोटी कट गई। नूरपुर के गांव पुरैना अब्दुलरहमानपुर एवं नूरपुर के मोहल्ला इस्लाम नगर में महिला की चोटी कट गई।
विज्ञापन

गांव पैजनियां निवासी अवनीश सैनी की पत्नी बबीता सैनी अपने घर पर शुक्रवार की शाम खाना बना रही थी। अचानक उसे तेज झटका लगा और उसकी चोटी कट गई। चोटी कटने से वह वेहोश हो गई। उधर गांव के ही राजकुमार सैनी की पत्नी ममता सैनी शनिवार की शाम करीब तीन बजे घर के बरामदे में आराम कर रही थी। कि अचानक उसके बालों को तेज झटका लगा और उसकी चोटी कट गई। दोनों महिलाओं को उपचार के लिए गांव के ही निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया है। उधर, नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव अहीरपुरा निवासी असलम की पत्नी जब सुबह सोकर उठी तो उसने अपनी चोटी कटी देखी, वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। परिजन बेहोशी हालत में उसे उपचार के लिए नूरपुर में निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया है। वहीं नूरपुर के गांव पुरैना निवासी धर्मपाल की 55 वर्षीय पत्नी फुलवती घर में सोई हुई थी कि सुबह करीब चार बजे अचानक उसकी चोटी कट गई। दूसरी घटना मोहल्ला इस्लाम नगर में घटी। जहां मोहम्मद अशरफ की पत्नी शकीला की चोटी कट गई। शकीला को भी बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed