{"_id":"596a659a4f1c1b0c2f8b45e8","slug":"81500145050-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम एसपी ने किया समाधान दिवस का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम एसपी ने किया समाधान दिवस का निरीक्षण
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम और एसपी ने किया समाधान दिवस का निरीक्षण
कोतवाली देहात (बिजनौर)। जिलाधिकारी व एसपी ने यहां समाधान दिवस में पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने समाधान दिवस में आई शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के निर्देश दिए।
डीएम जगतराम व एसपी अतुल शर्मा ने समाधान दिवस का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान समाधान दिवस में दर्ज तीन शिकायत के संबंध में तहसीलदार नगीना नवनीत गोयल व प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार गौतम ने जानकारी ली। जिलाधिकारी ने आई दो शिकायतकर्ता से फोन पर संपर्क किया। शिकायत कर्ता तेजपाल अपने शिकायत के निस्तारण से संतुष्ट रहे, जबकि दूसरे शिकायतकर्ता नंदराम ने चकरोड का पूर्ण रूप से समाधान न होने की बात कही। अधिकारियों ने शीघ्र निस्तारण की बात कही। इस मौके पर तहसीलदार नगीना नवनीत गोयल, थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार गौतम, एसएसआई संजय कुमार, दरोगा एसपी सिंह, सतेंद्र कुमार, समेत राजस्व विभाग से लेखपाल व कानूनगो उपस्थित थे।