{"_id":"59593e6c4f1c1b8c1a8b4b63","slug":"81499020908-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोलियो दिवस पर साढ़े तीन लाख नौनिहालों ने दवाई पी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोलियो दिवस पर साढ़े तीन लाख नौनिहालों ने दवाई पी
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साढ़े तीन लाख नौनिहालों ने पी पोलियोरोधी दवा
बिजनौर।
राष्ट्रीय कार्यक्रम पल्स पोलियो के तहत करीब साढ़े तीन लाख बच्चों ने दवाई पी। कार्यक्रम की शुरुआत गांव आदमपुर स्थित प्राथमिक पाठशाला में बच्चों को दवा पिलाकर एडीएम प्रशासन मदन सिंह गर्ब्याल, सीएमओ डॉ. सुखवीर सिंह और सीएमएस डा. राकेश दुबे ने की।
कार्यक्रम में एडीएम ने कहा कि पोलिया खतरनाक बीमारी है। अभिभावकों को पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की दवा जरूर पिलानी चाहिए, ताकि इस बीमारी से बचा जा सके। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए 2273 बूथ बनाए थे। ये बूथ विद्यालय, रोडवेज बस स्टैंड, स्टेशन, ईंद भट्टे आदि स्थानों पर थे। कार्यक्रम में करीब छह हजार आशाओं व एएनएम को लगाया गया था। एसीएमओ प्रतिरक्षण एसके निगम ने बताया कि जिले में पांच साल तक के करीब सवा पांच लाख बच्चे है। इनमें से करीब साढ़े तीन लाख बच्चों ने पोलियो दिवस पर दवा पी। शेष बच्चों को तीन से आठ जुलाई तक घर-घर जाकर अभियान के तहत दवा पिलाई जाएगी। इसके लिए कई टीमें तैयार की गई हैं। इस अवसर पर गुलफान, राजकुमार व अंकित आदि मौजूद रहे।