{"_id":"6571ff38916313b2b1056c36","slug":"72-watt-lights-found-instead-of-250-watt-10-electric-poles-missing-bijnor-news-c-41-1-smrt1043-5312-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: 250 वॉट के स्थान पर 72 वॉट की मिली लाइटें, 10 विद्युत पोल गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: 250 वॉट के स्थान पर 72 वॉट की मिली लाइटें, 10 विद्युत पोल गायब
विज्ञापन
- उप्र राज्य सेतु निगम, यांत्रिक इकाई ने गढ़मलपुर फ्लाईओवर पर लगाई थी 250 वॉट की 33 लाइटें
- डीएम के निर्देश पर फ्लाईओवर पर लगी स्ट्रीट लाइटों की गई जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। डीएम के निर्देश पर ग्राम पंचायत गढ़मलपुर के निकट फ्लाईओवर पर लगी स्ट्रीट लाइटों की जांच कराई गई। जांच में फ्लाईओवर पर 33 में से 10 विद्युत पोल और स्ट्रीट लाइटें गायब मिली। 250 वॉट के स्थान पर 72 वॉट की 23 लाइटें मिली। कार्रवाई के लिए रिपोर्ट तैयार कर एसडीएम को सौंपी गई है।
एसडीएम संजय कुमार बंसल ने नजीबाबाद-रायपुर सादात मार्ग स्थित रेलवे क्राॅसिंग संख्या-480 पर बने फ्लाईओवर की विद्युत व्यवस्था ठप होने की जांच कराई। विनियमित क्षेत्र प्रभारी जेई रविंद्र कुमार ने मामले की जांच की। जेई ने बताया कि जांच में गढ़मलपुर फ्लाईओवर पर 72 वॉट की 23 लाइटें और 23 विद्युत पोल मिले। कई विद्युत पोल जर्जर अवस्था में थे। रिपोर्ट तैयार कर एसडीएम को सौंपी गई है।
बता दें कि वर्ष 2018 में उत्तर की प्रदेश सेतु निगम ने ग्राम पंचायत गढ़मलपुर स्थित रेलवे क्रॉसिंग संख्या-480 पर करोड़ों रुपये की लागत से फ्लाईओवर का निर्माण कराया था। इसके बाद फ्लाईओवर पर पथ प्रकाश व्यवस्था को तत्कालीन ग्राम प्रधान के सुपुर्द किया गया था। सेतु निगम की ओर से फ्लाईओवर पर 33 स्टील पोल, 33 ब्रैकिट और ब्रैकिट में 250 वॉट की 33 लाइटें लगवाई गईं थी। वर्तमान में फ्लाईओवर पर अंधेरा पसरा रहता है।
विज्ञापन
आदर्शनगर निवासी आरटीआई कार्यकर्ता मनोज शर्मा ने मुख्यमंत्री को शिकायत भेजकर ग्राम पंचायत जनप्रतिनिधि को सरकारी सामग्री सौंपने की जांच कराने और सरकारी सामग्री को खुर्द-बुर्द करने वाले दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।