{"_id":"5b956d25867a557ff306ca64","slug":"71536519461-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय स्टेट बैंक की शाखा को कालागढ़ से बाहर शिफ्ट करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय स्टेट बैंक की शाखा को कालागढ़ से बाहर शिफ्ट करने की तैयारी
Updated Mon, 10 Sep 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालागढ़। नगर के एकमात्र भारतीय स्टेट बैंक की शाखा को नई कालोनी से पुराने कालागढ़ या आसपास शिफ्ट करने की तैयारी बैंक के अधिकारियों ने शुरू कर दी है।
एनजीटी के आदेशों के पालन के तहत प्रशासन के नोटिस का असर नगर में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा पर देखने को मिला है। देहरादून के क्षेत्रीय प्रबंधक के कार्यालय से जारी पत्र में बैंक शाखा को पुराना कालागढ़ या आसपास के इलाके में स्थानांतरित करने के लिए नोटिस दीवारों पर चस्पा किया गया है। इसमें 20 सितंबर तक परिसर उपलब्ध कराने को कहा गया है। इन दिनों कालागढ़ में सरकारी कार्यालयों को मार्ग के उत्तरी क्षेत्र से दक्षिण में स्थानांतरित करने का काम प्रशासन कर रहा है। एसडीएम कमलेश मेहता के सरकारी कार्यालयों को वर्तमान में वन विभाग के काबिज हॉस्टल संख्या एक दो में स्थानांतरित किए जाने के पत्र से उनमें हड़कंप मचा है। इस पत्र में इन सरकारी कार्यालयों के भवनों को ध्वस्त कराने की बात कही गई है। पीएचसी प्रभारी देवेंद्र प्रसाद का कहना है कि चिकित्सा विभाग के उच्च अधिकारियों ने कालागढ़ का दौरा कर पीएचसी को स्थानांतरित करने वाले हॉस्टल को देखा है। वहां पीएचसी चलाना कठिन होगा। सरकारी आदेशों का पालन करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं अब भारतीय स्टेट बैंक ने तो रामगंगा बांध की परियोजना कालोनी से बाहर ही स्थानांतरित करने का मन बना लिया है। जबकि इस शाखा को 1964 में बांध परियोजना के कर्मचारियों के लिए ही खोला गया था। अब यहां से इसे हटाने की तैयारी हो रही है। बांध परियोजना के नेताओं हरपाल सिंह चौहान व सुरेश सिंह ने बैंक को कर्मचारियों की आवश्यकताओं के लिए परियोजना परिसर में ही बनाए रखने की मांग की है।