{"_id":"5b2170d84f1c1b254d8b63b9","slug":"71528918232-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गठबंधन नेताओं का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गठबंधन नेताओं का धरना
Updated Thu, 14 Jun 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। गठबंधन दलों के नेताओं ने जिले की कानून व्यवस्था व आपराधिक घटनाओं के खुलासे तथा किसानों की समस्याओं को लेकर कलक्ट्रेट में धरना दिया। डीएम अटल कुमार राय व एसपी उमेश कुमार सिंह से भेंट की। आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की गई। एडीएम वित्त एवं राजस्व अवधेश मिश्रा को ज्ञापन सौंपा।
डीएम व एसपी से बताया गया कि 23 अप्रैल को यूपी बार के पूर्व अध्यक्ष बलवंत सिंह व उनके पुत्र पर जजी परिसर में जानलेवा हमला किया गया था। जिसमें दोनों को चोट आई थीं। अपराधियों ने मौके पर पहुंची दरोगा पर भी पिस्तौल तान दिया था। इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। कहा कि अगर जजी में हथियारबंद अपराधी इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं तो आम आदमी की सुरक्षा की कल्पना की जा सकती है। इसके अलावा धामपुर में हुए अफजाल हत्याकांड व लूट का अब तक खुलासा नहीं किया गया है। ऐसी घटनाओं का खुलासा न होने व अपराधियों पर लगाम न लगाए जाने से जनता में डर का माहौल है। गठबंधन नेताओं ने कानून व्यवस्था कड़ी करने तथा अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। गन्ना भुगतान न मिलने का मुद्दा भी उठाया गया। किसानों को गन्ना भुगतान तत्काल दिलाने की मांग की गई। इस दौरान सपा विधायक तसलीम अहमद, मनोज पारस व नईमुल हसन, पूर्व सांसद यशवीर सिंह, पूर्व मंत्री मूलचंद चौहान व स्वामी ओमवेश, सपा जिलाध्यक्ष अनिल यादव, रालोद जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बाबू डूंगर सिंह, अखलाक पप्पू, राशिद हुसैन आदि मौजूद रहे।