{"_id":"5af8854e4f1c1be5408b507f","slug":"71526236494-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 मई से भूख हड़ताल पर बैठेंगे रोड़वेज कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 मई से भूख हड़ताल पर बैठेंगे रोड़वेज कर्मचारी
Updated Mon, 14 May 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने विभिन्न मांगों को लेकर बैठक की। इसमें 15 मई तक लंबित समस्याओं का समाधान नहीं होने पर 16 मई को धरना-प्रदर्शन और 17 मई से बेमियादी भूख हड़ताल पर बैठने का निर्णय लिया गया।
रविवार को परिषद से जुड़े रोडवेज कर्मचारी रोडवेज परिसर में एकत्रित हुए और गेट मीटिंग की। वक्ताओं ने कहा कि अधिकांश ईटीएम पुरानी हो चुकी हैं। कई बार मशीनें बदलवाने के लिए उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। वक्ताओं ने परिषद के लिए रोडवेज परिसर में एक कक्ष की व्यवस्था कराने, बस स्टेशन पर स्टाल के ठेकों को नियमानुसार संचालित करने, डीजल औसत तथा लोड फैक्टर में हो रही कटौतियों पर अंकुश लगाने, अनुशासित मामलों को शीघ्र अति शीघ्र निपटाने आदि की मांग की गई। साथ ही यह चेतावनी भी दी गई यदि 15 मई तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो 16 मई को धरना और 17 मई से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की जाएगी। इस अवसर पर अध्यक्ष जयवीर सिंह, अजय श्रीवास्तव, उदल सिंह, मनोज, विकास, नरेश राजपूत, नीटू, पवन शर्मा, नरेश, संजय आदि मौजूद रहे।