{"_id":"6349b76b8f9a754aeb19ae11","slug":"64-fever-patients-were-examined-in-the-district-jail-bijnor-news-mrt609623533","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला कारागार में 64 बुखार के रोगियों की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला कारागार में 64 बुखार के रोगियों की हुई जांच
विज्ञापन

बिजनौर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला कारागार में जांच शिविर लगाया गया, जिसमें 64 बुखार के मरीजों की जांच हुई। जांच रिपोर्ट अभी नहीं आई है। इसके अलावा जिले के गांव नांगलजट और उलेढा में भी स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया।
हल्दौर क्षेत्र के गांव नांगलजट निवासी विकुल चौधरी (21) की बुखार से मौत हो गई थी। वहीं स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि बुखार के अलावा युवक को किडनी फेलियर की दिक्कत भी हुई। जिसकी वजह से युवक की मौत हुई है। युवक की मौत के गांव में स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच शिविर लगाया गया। जिसमें 175 लोगों को दवाई दी गई। शिविर में 13 लोग बुखार से ग्रसित आए। सभी मरीजों की मलेरिया की जांच की गई। जबकि तीन मरीजों की डेंगू की जांच हुई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
उधर, उलेढा में लगाए गए शिविर में 146 लोगों को दवाई वितरित की गई। जिसमें पांच बुखार के मरीज मिले। इनकी मलेरिया की जांच हुई और एक मरीज की डेंगू की जांच की गई। यहां भी सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
वर्जन...
दोनों गांवों में कीटनाशक का भी छिड़काव कराया गया है। जांच शिविर लगाकर मरीजों की जांच की गई। सभी की मलेरिया और डेंगू की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके अलावा घर-घर जाकर बुखार के मरीजों के बारे में जानकारी ली गई।
-आशुतोष सिंह, जिला प्रभारी मलेरिया अधिकारी