{"_id":"5c30f755bdec2256a7705f2f","slug":"61546712917-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई को दें ट्रीटमेंट प्लांट से साफ हुआ पानी:डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंचाई को दें ट्रीटमेंट प्लांट से साफ हुआ पानी:डीएम
विज्ञापन
ट्रीटमेंट प्लांट में साफ हुए पानी से कराएं सिंचाई: डीएम
बिजनौर। डीएम अटल कुमार राय ने बिजनौर नगर पालिका के लिए बनाए गए सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। कहा कि प्लांट में पानी को साफ कर किसानों को सिंचाई के लिए दिया जाएं। इससे भूगर्भ जल का दोहन कम होगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए पानी बचा रहेगा।
डीएम ने ट्रीटमेंट प्लांट में सभी मशीनों द्वारा किए जा रहे कार्य को देखा। प्रोजेक्ट मैनेजर सोबरम गौतम से पानी की शुद्धता की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। कहा कि सीवर में काफी बड़े वाटर टैंक है। इसमें मछली पालन किया जा सकता है। उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से बाउंड्री वॉल भी कराने को कहा। कहा कि ट्रीटमेंट प्लांट गंदे पानी को साफ करके अन्य प्रयोग में लाने के लिए बनाया गया है। इसमें अरबों रुपये की लागत आई है। अधिकारी ट्रीटमेंट प्लांट का संचालन पूरी जिम्मेदारी से कराएं। प्लांट से साफ हुए पानी को फिर से सिंचाई के लिए किसानों को दिया जाएं। प्लांट लगाने का उद्देश्य भूगर्भ जल के दोहन को कम करना है। किसानों को प्लांट का साफ पानी देने से जल की बहुत बचत होगी। अगर किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं दिया गया तो प्लांट से जुड़े अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सीडीओ प्रवीण मिश्र, एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़, प्रदूषण नियंत्रण विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी जीसी वर्मा, अजय कुशवाहा, अंजलि कुमार शुक्ला आदि मौजूद रहे।