{"_id":"5c154ceebdec22570e651e52","slug":"61544899822-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लैपर्ड कैट के शावक की वाहन से टकराकर मौत, शव कब्जे में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लैपर्ड कैट के शावक की वाहन से टकराकर मौत, शव कब्जे में लिया
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लैपर्ड कैट के शावक की वाहन से टकराकर मौत
अफजलगढ़। कालागढ़ रोड पर गांव पत्थरवाला चौहड़वाला के बीच सड़क पर शनिवार सुबह एक लैपर्ड कैट के शावक का शव मिला। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शावक की किसी वाहन से टकराकर मौत होने की संभावना जताई जा रही है। लैपर्ड कैट का शावक गुलदार के शावक की तरह दिखाई पड़ रहा था। उसके मुंह से खून बह रहा था। डिप्टी रेंजर श्यामलाल यादव का कहना है कि शावक की उम्र महज चार माह रही होगी। तीन पशु चिकित्सकों का पैनल शावक का पोस्टमार्टम करेगा। उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। इस मौके पर सुनील राजौरा, अब्बास आदि मौजूद रहे।