{"_id":"5b5b72dc4f1c1b6e118b5f96","slug":"61532719836-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकानों की दीवार गिरी, ग्रामीण घायल, गाय मरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकानों की दीवार गिरी, ग्रामीण घायल, गाय मरी
Updated Sat, 28 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढबारसी। लगातार हो रही बारिश अब कहर ढाने लगी है। अलग अलग जगहों पर मकानों की दीवारें गिर गई। जिसके नीचे दबकर एक गाय की मौत हो गई। चंदनकोटा गांव में दीवार गिरने से मकान मालिक मलबे में दबकर घायल हो गया है।
आदमपुर थानाक्षेत्र के गांव चंदनकोटा गांव निवासी बाबू खां गुरुवार की रात कमरे में अकेला सो रहा था। परिवार के अन्य सदस्य घर के बरामदे में सो रहे थे। रात के बारह बजे मकान की पिछली दीवार बारिश होने से गिर गई। जिसके मलबे में बाबू दब गया। परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने बाबू को निकाला। घायल हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर सांथलपुर गांव में जन्म सिंह के मकान की दीवार रात में लगभग एक बजे गिर गई। जिसमें जन्म सिंह की गाय की मलबे मे दबकर मौत हो गई। वहीं गांव निरयावली खादर में रामपाल सिंह खड़गवंशी पुत्र छत्रपाल सिंह की तेज बारिश के कारण मकान की दीवार ढह गई। साथ ही दुकान और शौचालय भी क्षतिग्रस्त हो गया।रामपाल का आरोप है कि पडोस के संदीप ने मकान की दीवार के नीचे से मिट्टी निकाल ली थी। जिससे मकान की दीवार गिर गई। पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।