{"_id":"5c30f99ebdec223d834c477f","slug":"51546713502-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: जिलाध्यक्ष के खिलाफ पर्चे बांटने में बाबूराम तोमर भाकियू से पदमुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: जिलाध्यक्ष के खिलाफ पर्चे बांटने में बाबूराम तोमर भाकियू से पदमुक्त
Sun, 06 Jan 2019 12:08 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 06 Jan 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
भाकियू
बिजनौर। भाकियू के प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्य नेता बाबूराम तोमर ने ही भाकियू के जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह के खिलाफ भ्रामक पर्चे सड़कों पर डाले थे। भाकियू के प्रतिनिधिमंडल की जांच में इसका खुलासा हुआ है। संगठन ने कार्रवाई करते हुए बाबूराम तोमर को छह माह के लिए भाकियू से पदमुक्त कर दिया है।
पिछले कुछ समय से जिले भर में भाकियू जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह के खिलाफ भ्रामक पर्चे डाले जा रहे थे। इससे किसानों में रोष फैल गया था। कई थानों में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। संगठन की ओर से मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह रंधावा, प्रदेश अध्यक्ष उम्मेद सिंह, प्रदेश महासचिव नौ सिंह ने इस मामले की जांच की व पुलिस अधिकारियों से भी वार्ता की। पुलिस व संगठन की जांच में पता चला कि बाबूराम तोमर ने ही दिगंबर सिंह के खिलाफ पर्चे बंटवाए थे। किसानों के अनुसार दिगंबर सिंह द्वारा किसानों के मुद्दे उठाने पर किसानों में बढ़ती लोकप्रियता से चिढ़कर बाबूराम तोमर ने पर्चे बंटवाए थे। महेंद्र सिंह रंधावा ने बाबूराम तोमर को छह माह के लिए संगठन से पदमुक्त कर दिया है। संगठन ने जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह को इस मामले में पुलिस कार्रवाई रूकवाने को कहा है। प्रांतीय कार्यकारिणी में बाबूराम तोमर का कहना है कि उन्होंने कोई पर्चे नहीं बंटवाए हैं। उनके पास संगठन का कोई पद नहीं है। मंडल अध्यक्ष को उनके खिलाफ कार्रवाई करने का अधिकार नहीं है। मंडल अध्यक्ष मंडल टीम के पदाधिकारियों के खिलाफ ही कार्रवाई कर सकते हैं। किसी जांच टीम ने उनसे बात नहीं की है। दिगंबर सिंह अपने काले कारनामों को छिपाने के लिए उनके खिलाफ कार्रवाई करा रहे हैं। समिति से एकतरफा जांच कराई जा रही है।