फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पोर्टल बंद होने से खसरा खतौनी लेने को लेकर मारामारी रही

पोर्टल बंद होने से खसरा खतौनी लेने को लेकर मारामारी रही

Sat, 29 Sep 2018 12:25 AM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
पोर्टल बंद होने से खसरा खतौनी लेने को लेकर मारामारी रही
धामपुर। गन्ना सट्टा प्रदर्शन में खसरा खतौनी जमा करने को लेकर तहसील पर किसानों की भीड़ लगी रही। दिनभर पोर्टल बंद रहने की वजह से धक्कामुक्की खाने के बाद भी किसानों को खसरा खतौनी नहीं मिल पाई। किसानों ने गन्ना समिति से सट्टा संशोधन की तिथि बढ़वाने की मांग की है।
विज्ञापन

किसान नौबहार सिंह, दौलत राम, मलखान सिंह, चंद्रशेखर, राजवीर सिंह आदि का कहना है कि गन्ना समिति की ओर से सट्टा प्रदर्शन मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें किसानों को दो दिन के भीतर सट्टा संशोधन करने का समय दिया गया है। मगर, तहसील में पोर्टल बंद होने की वजह से दिनभर किसान खसरा खतौनी के लिए भटकते रहे। देर शाम तक इंतजार करने के बाद भी किसानों को तहसील से खसरा खतौनी नहीं मिल पाई। दूर दराज से सैकड़ों रुपये खर्च कर आए किसानों को पोर्टल बंद होने की वजह से बैरंग लौटना पड़ा। किसानों का आरोप है कि दिनभर किसान तहसील काउंटर पर खड़े खड़े थक गए। लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। किसानों ने गन्ना समिति से सट्टा संशोधन की तिथि बढ़वाने की मांग की है। उधर, तहसीलदार भान सिंह का कहना है कि शीघ्र ही किसानों को खसरा खतौनी उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed