फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   क्रान्ति यात्रा से होगा किसानों की समस्याओं का निदान, 22 सितंबर को हरिद्वार के लिए करेगी प्रस्थान

क्रान्ति यात्रा से होगा किसानों की समस्याओं का निदान, 22 सितंबर को हरिद्वार के लिए करेगी प्रस्थान

Mon, 10 Sep 2018 12:27 AM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
क्रान्ति यात्रा से होगा किसानों की समस्याओं का निदान, 22 सितंबर को हरिद्वार के लिए करेगी प्रस्थान
क्रांति यात्रा से होगा किसानों की समस्या का निदान
विज्ञापन

अफजलगढ़। भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत लोनिवि के बंगले पर संपन्न हुई। जिसमें किसानों की विभिन्न समस्याओं पर विचार-विमर्श हुआ। जिला उपाध्यक्ष मलकीत सिंह ने कहा कि किसान क्रांति यात्रा में 22 सितंबर को अफजलगढ़ के किसान 12 बजे टैक्टर ट्रॉलियों से हरिद्वार के लिए प्रस्थान करेंगे। जिसका पहला पड़ाव गैंड़ीखत्ता स्थित गुरुद्वारा होगा।

मलकीत सिंह का कहना है कि गन्ना मूल्य के भुगतान, जर्जर विद्युत लाइनों को बदलने, सड़कों पर जगह-जगह हो रहे गड्ढों को भरने, बार-बार ट्रिपिंग से निजात दिलाने, जंगली जानवरों द्वारा किये जा रहे फसलों के नुकसान को रोकने, चीनी मिलों को 15 अक्टूबर से चलवाने, गन्ना सोसायटी द्वारा सट्टा धारक किसानों को बेवजह परेशान करने आदि किसानों की ज्वलंत समस्याओं को पंचायत में जोरशोर से उठाया। समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। पंचायत में राजेंद्र सिंह, राणा सिंह ब्लाक अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार न्याय पंचायत अध्यक्ष सुआवाला, अजय कुमार ग्राम अध्यक्ष शाहपुर जमाल, पुरुषोत्तम शर्मा ग्राम अध्यक्ष, अमरजीत सिंह ग्राम उपाध्यक्ष नियुक्ति किए गए। पंचायत की अध्यक्षता जोगा सिंह, राणा सिंह संचालन ने किया। पंचायत में ब्लाक अध्यक्ष दर्शन सिंह फौजी, रमेश सिंह, अजय कुमार, धर्मेंद्र कुमार, राणा सिंह, हरकेश सिंह, सुखदेव सिंह, राजकुमार, भारत सिंह, दिलबाग सिंह, गुरुचरन सिंह, लवली, बलकार सिंह, मुखत्यार सिंह, बाबी, सरजा सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed